प्रत्येक ग्रामसभा में भूसा बैंक बनाने का निर्णय
बिजनौर। जनपद स्तरीय निराश्रित गोवंश के संरक्षण संवर्धन समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। सभी उपजिलाधिकारी सभी खंड विकास अधिकारी तथा सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका नगर पंचायत बिजनौर ने भाग लिया। भूसा बैंक को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न लोगों ने विचार दिए। निर्णय लिया गया कि प्रत्येक ग्राम सभा में एक भूसा बैंक स्थापित किया जाए। प्रत्येक ग्राम सभा पांच क्विंटल भूसा संगठित करें। आश्रय स्थलों पर बन रहे गो कास्ट का प्रयोग भट्ठो में भी किये जाने का प्रस्ताव किया गया। सभी नगर पालिकाओं में गोग्रास के रूप में खाना एकत्र करने के लिए वाहन भेजने का भी प्रस्ताव दिया।