अविश्वास प्रस्ताव की जांच करने पहुंचे एडीसीओ
अफजलगढ़। शेरगढ़ किसान सेवा सहकारी समिति में सभापति के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव की जांच करने एडीसीओ शेरगढ़ पहुंचें। मामले की जांच रिपोर्ट एआरओ को भेजे जाने की बात कही। कुछ सदस्यों ने एक अविश्वास प्रस्ताव पत्र डीएम को भेजा था। जिसमें सभापति भूपेंद्र सिंह पर समिति की विधियां एवं उपविधियों के विपरीत कार्य करने व संचालकों से गलत व्यवहार न करने का आरोप लगाया। जिससे संचालकों ने रोष व्यक्त किया। मंगलवार को एडीसीओ शमशेर सिंह शेरगढ़ किसान सहकारी समिति पहुंचे और पूरे प्रकरण की जांच की। जांच रिपोर्ट एआरओ को भेजे जाने की बात कही। इस अवसर पर सभापति भूपेंद्र सिंह, एमडी अरुण कुमार व संचालकगण उपस्थित रहे।