आध्यात्मिक सत्संग में राष्ट्रीय उत्थान की प्रेरणा दी
रेहड़। जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा मोहिद्दीनपुर में एक दिवसीय आध्यात्मिक सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शाकाहार, सदाचार, मद्य निषेध आदि पर बल दिया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
जिला इकाई संगत बिजनौर ने एक आध्यात्मिक सत्संग आयोजित किया गया। सत्संग में संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री बाबूराम यादव ने शाकाहार पर विशेष बल देते हुए कहा की शाकाहार से तन व मन दोनों प्रसन्न रहते हैं। मनुष्य कई बीमारियों से भी बचा रहता है। इसके साथ ही उन्होंने चरित्र उत्थान, सदाचार, मद्य निषेद्य, आत्म कल्याण, गरु, महिमा संपूर्ण स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण आदि के विषय में विस्तार से बताया। धर्म, मजहब, जाति से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण में सभी के सहयोग का आह्वान किया। सत्संग में सुखलाल सिंह गहलोत, महेंद्र सिंह, भगवत सिंह ने भी गुरु को ईश्वर प्राप्ति का माध्यम बताते हुए नेक काम करते रहने की प्रेरणा दी। भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर राजकुमार, डालचंद, सुभाष, शीलचंद्र, राजाराम आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।