नजीबाबाद। समीपुर नहर बाइपास क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार लोगों के चोटें आईं। रविवार की रात हुई घटना की सूचना मिलते ही 100 यूपी पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर भर्ती कराया गया। घायलों में सभी लोग हरिद्वार जनपद के है। लक्सर निवासी बालेश, सुंदर और कनखल-हरिद्वार निवासी रेखा पत्नी धर्मवीर को गंभीर चोटें आने के कारण बिजनौर रेफर किया गया है। अन्य घायलों में जमालपुर कनखल निवासी ललीता, किशनपुर कनखल निवासी उर्मिला, दीपक और सोना, मंगलौर हरिद्वार निवासी सादेराम शामिल है।