फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर आढ़त के खिलाफ धरने का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर आढ़त के खिलाफ धरने का एलान
विज्ञापन

बिजनौर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सब्जी मंडी में फैले अतिक्रमण का विरोध किया है। मंडी में सड़क पर दुकानों के सामने आढ़त लगना बंद न होने पर धरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देते हुए कहा कि मंडी में आढ़त के लिए नीलामी स्थल है। इन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा करके अपने ऑफिस बना लिए व टीनशेड डाल दिए हैं। इससे काफी समय से सदर बाजार, स्कूल रोड के बीच सड़क पर फल व सब्जी की आढ़त चल रही है। आढ़तियों को मंडी समिति ने जिस स्थान के लिए लाइसेंस दिए हैं वे वहां पर आढ़त नहीं चला रहे हैं। बल्कि व्यापारियों की दुकानों के सामने नीलामी करते हैं। इससे वहां सुबह को पैदल निकलना भी दूभर हो जाता है। पास में दो इंटर कॉलेज हैं। सड़क पर भीड़ होने से राहगीरों व विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ती है। आढ़त के कारण व्यापारी सुबह को दुकान नहीं खोल पाते हैं। इससे विवाद की स्थिति भी बन जाती है। चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह के अंदर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भाजपाई आढ़त वाले स्थान पर ही धरना देकर बैठ जाएंगे। समस्या का समाधान होने पर ही वे हटेंगे। इस दौरान नगर अध्यक्ष नीरज शर्मा, सविता शर्मा, अमित खन्ना, मानव सचदेवा, पूनम गोयल, शेखर चौधरी, प्रवीण कटारिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें