फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी और ठंडी हवा से गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बूंदाबांदी और ठंडी हवा से गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन

बिजनौर। सोमवार को बूंदाबांदी से गर्मी से थोड़ी राहत मिली। दिन भर आसमान में बादल छाए। जिले में मानसून अब जल्दी ही आने का अंदेशा है। इसे देखते हुए किसानों ने भी धान की रोपाई की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविवार पूरी रात आसमान में बादल छाए रहे व ठंडी हवा चलती रही। कुछ देर के लिए बूंदाबांदी भी हुई। सोमवार को भी सुबह से बादल छाए रहे व ठंडी हवा चलती रही। करीब दस बजे कुछ देर के लिए बूंदाबांदी भी हुई। युवाओं ने बूंदाबांदी का लुत्फ उठाया। बूंदाबांदी, बादल छाने व ठंडी हवा चलने से गर्मी से राहत मिली। सोमवार को तापमान भी रोज के मुकाबले दो डिग्री सेल्सियस तक कम रहा। मानसून की आहट को देखकर किसानों के भी चेहरे खिल गए हैं। किसानों ने धान की रोपाई के लिए नर्सरी लगानी शुरू कर दी है। किसानों का मानना है कि इस बार मानसून अच्छा रहेगा। यही सोचकर वे धान की फसल की तैयारी कर रहे हैं। नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक आरके शर्मा के अनुसार अभी मानसून आने का अनुमान नहीं है। मानसून आने से पहले प्री मानसून बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें