एसडीएम ने किया थाने का निरीक्षण
नजीबाबाद। एसडीएम ने किरतपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। हवालात में सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने पर एसडीएम ने नाराजगी व्यक्त की।
एसडीएम उमेश कुमार मिश्र ने किरतपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। आगंतुक पंजिका, त्योहार पंजिका, शस्त्र गृह का निरीक्षण किया। हवालात में गंदगी मिलने पर एसडीएम ने संबंधित अधिकारी की जमकर क्लास ली। उन्होंने थानाध्यक्ष अजय कुमार से अपराध पर अंकुश लगाने, फरियादियों की समस्या का समाधान करने और थाने परिसर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान थाने पहुंचे फरियादियों से भी बात की।