रेहड़। पुक्खेवाला-प्रेमनगर मार्ग निर्माण में लीपोपोती का आरोप लगाते हुए लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि विभाग ने डेढ़ दशक में मार्ग की सुध ली है। मार्ग की हालत खस्ताहाल थी। कई बार ग्रामीणों ने सड़क को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। तब जाकर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हुआ। आरोप है कि इसके बाद भी ठेकेदार सड़क निर्माण में धांधली का रहा है। मार्ग बनाने में घटिया सामग्री लगाई जा रही है। मार्ग बनने के साथ ही उधड़ने लगा है। ग्रामीणों ने डीएम से जांच कर मार्ग को मानक अनुरूप बनवाने की मांग की है। चेताया यदि ठेकेदार ने सही कार्य नहीं किया तो मार्ग का निर्माण पूरा नहीं होने दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में राहुल प्रताप, संजय, प्रमोद, हरीश, नवनीत, विनोद, आजम, जाकिर, दौलत सिंह, सुभाष कुमार आदि रहे। उधर, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग ज्ञान सिंह ने कहा कि वह मौके पर जाकर कार्य की जांच करेंगे। यदि आरोप सही पाए जाते है तो संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।