पालिका की जमीन को कब्जामुक्त कराया
धामपुर। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने सोमवार को राजस्व विभाग और पालिका के अधिकारियों की टीम को साथ लेकर नगर पालिका की जमीन को जेसीबी से ध्वस्त कराकर कब्जामुक्त कराया। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके संज्ञान में लाया गया कि नहटौर रेलवे फाटक के पास मारबल के शोरूम के निकट पालिका की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। एसडीएम ने सोमवार को राजस्व विभाग की टीम को साथ लेकर जमीन की पैमाइश कराई। पैमाइश में जमीन के पालिका की पाने पर एसडीएम ने जेसीबी से निर्माण को ध्वस्त करा दिया। इस मौके पर तहसीलदार भान सिंह भी मौजूद रहे।