सिख चालक से मारपीट को लेकर ज्ञापन सौंपा
अफजलगढ़। दिल्ली के मुखर्जी नगर में सिख चालक व उसके पुत्र के साथ अभद्रता व मारपीट करने के मामले में सिख गुरुद्वारे पर एकत्र होकर सीओ कार्यालय पर पहुंचे। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पीएम से संबोधित एक ज्ञापन सीओ को सौंपा। आरोप लगाया कि 16 जून को थाना मुखर्जीनगर दिल्ली में सिख गाड़ी चालक सरबजीत सिंह व उसके 15 वर्षीय नाबालिग पुत्र के साथ स्थानीय पुलिस ने बहुत ही क्रूरता पूर्वक तरीके से जमीन पर लिटाकर मारपीट की। जिससे समस्त सिख समाज को ठेस पहुंची। दिल्ली पुलिस के इस कृत्य से सन 1984 के घावों की याद ताजा हो गई। जो कि बहुत ही गंभीर मामला है। उन्होंने प्रधानमंत्री से इस संवेदनशील मामले को स्वयं संज्ञान में लेकर दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्घ कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही सिख समाज अपने को सुरक्षित महसूस कर सके। इस अवसर पर ज्ञापन सौंपने वालों में सुखदेव सिंह, सरदार मलकीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुखदेव सिंह, चरन सिंह, जगतार सिंह, कुलविंदर सिंह, मदन सिंह राणा आदि सिख समाज रहा।