फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की बढ़ी दरों के खिलाफ आंदोलन करेगी भाकियू

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली की बढ़ी दरों के खिलाफ आंदोलन करेगी भाकियू
विज्ञापन

रेहड़। भाकियू की बैठक में किसानों ने बिजली दरों की बढ़ोतरी की आलोचन करते हुए सरकार के खिलाफ प्रदेश व्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है। किसानों ने कहा यदि सरकार ने बिजली की बढ़ी दर वापस नहीं ली तो किसान इसका सड़कों पर उतरकर विरोध करेंगे।
विज्ञापन

रविवार को बादीगढ़ चौराहे पर मंडल सचिव रमेशचंद शेखावत के आवास पर आयोजित बैठक में जिला संगठन मंत्री देेवेंद्र कौशिक ने कहा कि सरकार हर साल प्रदेश की जनता पर बिजली की बढ़ी दरों को थोप देती है। प्रदेश की जनता बिजली की बढ़ी दरों से हलकान हो चुकी है। गरीब जनता की जेब पर डाका डाला जा रहा है। सरकार मनमानी पर उतारू है जिसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर किसानों से 27 जून को तहसील पर होने वाले प्रदेश व्यापी आंदोलन में भारी संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसान सड़क पर उतरकर सरकारी बिजली बढ़ोतरी नीति का खुलकर विरोध करेंगे। बिजली का भार इतना बढ़ गया है कि फसलों की सिंचाई तक हो पा रही है। उन्होंने निगम के एसई से मानियावाला फीडर से जुड़े हर्रायवाला गांव की आपूर्ति सीधे जोड़ने की मांग की है। आरोप है कि निगम ने हर्रायवाला को बिजली की आपूर्ति आठ किमी लंबी घूमाकर दे रखी है। जबकि सीधे लाइन जोड़कर तमाम समस्याओं का समाधान हो सकता है। लंबी लाइन होने की वजह से आए दिन आपूर्ति ठप हो जाती है। चेताया जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन होगा। बैठक में डॉ. राजपाल सिंह, सरदार कुलदीप सिंह, महीपाल सिंह, रामकुमार सिंह, ओमप्रकाश सिंह, वसीम, पुखराज, टिंकू कौशिक, अरविंद कुमार आदि दर्जनों किसान मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें