बिजनौर/चंदक। भाजपाइयों द्वारा जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया गया। उनके बताए राष्ट्रवाद के मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया।
भाजपा कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा.बीरबल सिंह ने डा.मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। क्षेत्रीय मंत्री रचना पाल ने बताया कि डा. मुखर्जी कश्मीर में धारा 370 के खिलाफ थे। कार्यक्रम संयोजक सविता शर्मा ने डा. मुखर्जी के संघर्षों के बारे में बताया। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष नीरज शर्मा ने की। इस दौरान सुभाष वाल्मीकि, जोगेंद्र वालिया, पूनम गोयल, सुनील राजपूत, मानव सचदेवा, मनदीप चौधरी, आशीष अग्रवाल आदि मौजूद रहे। चंदक मंडल में भाजपा जिला उपाध्यक्ष वेदप्रकाश विश्वकर्मा ने बताया कि डा. मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना की थी। उन्होंने देशहित में खुद को बलिदान कर दिया था। इस दौरान विपिन कुमार, धनीराम कश्यप, डा. महावीर सिंह, महेश कुमार, डा. आनंद कुमार आदि मौजूद रहे।
नगीना। रायपुर देहात में भाजपा के जिला अध्यक्ष कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। मंडल अध्यक्ष के निवास पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजीव सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताए गए मार्ग पर चलकर पार्टी संगठन को मजबूत करें। मंडलध्यक्ष राम अवतार सिंह, जिला प्रतिनिधि सत्यदेव शर्मा, मंडल महामंत्री प्रदीप शर्मा, हिमांशु प्रजापति, मंडल उपाध्यक्ष कपिल देव ने विचार व्यक्त किए।
बरुकी। भाजपा ग्रामीण मंडल के सेक्टर कुम्हैड़ा के कार्यकर्ताओं द्वारा कुम्हैड़ा में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 65वीं पुण्यतिथि पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। शौपाल सिंह ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी जनसंघ के संस्थापक व भाजपा के विचारक थे। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 23 जून को रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हुई थी। मुख्य अतिथि रविंद्र सिंह रहे। अध्यक्षता गजराज सिंह तथा संचालन दिनेश सिंह ने किया। कार्यक्रम में विक्रांत कुमार बागेश सैनी ,अरविंद कुमार ,संजय सिंह ,जयपाल सिंह, रामचंद्र सैनी, जयपाल सैनी जी ,चरण सिंह, आकाश कुमार, जीतू शर्मा आदि मौजूद रहे।