पॉलिथीन रखने पर होगी कार्रवाई: एसडीएम
धामपुर। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने व्यापारियों को हिदायत दी कि यदि जल्द ही पॉलिथीन की बिक्री पर रोक नहीं लगाई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने शासन के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि शासन ने पॉलिथीन में सामान बेचने व खुली पॉलिथीन बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया है। बावजूद इसके व्यापारी बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 25 जून से तहसील क्षेत्र में पॉलिथीन के खिलाफ तेजी से अभियान चलाया जाएगा। पकड़े जाने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा। पॉलिथीन बरामद होने पर जुर्माना वसूला जाएगा। इसके साथ ही अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलेगा।