बाइक फिसलने से एक घायल
नगीना। चांदपुर के गांव शेखुपुरा निवासी दीपक (20) पुत्र धर्मपाल नगीना थाना क्षेत्र के गांव अकबराबाद में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहा था। दोपहर करीब चार बजे बजे जब वह नगीना से अकबराबाद मार्ग पर जा रहा था तभी अनियंत्रित होकर बाइक फिसलने से वह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को नगीना सीएचसी भिजवा दिया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बिजनौर चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। बाइक सवार हेलमेट लगाए नहीं था। सूचना मिलने पर परिजन भी चिकित्सालय पहुंच गए।