फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगीना में किसान सम्मान समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। खाद्य एवं रसद विभाग तथा एचडीएफसी बैंक की ओर से किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मंडी मॉल गंज स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा में किसानों को बैंक से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी बताया। गेहूं खरीद केंद्र के प्रभारी गौरव कुमार ने कहा कि किसानों को बैंकों से जुड़कर लाभ उठाना चाहिए। एक दर्जन से अधिक किसानों को तकनीकी खेती करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एचडीएफसी बैंक के अधिकारी अनुज त्रिवेदी तथा संचालन खाद्य एवं रसद विभाग के मनोज कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर किसान ब्रह्म सिंह, भूपेंद्र सिंह, प्रवेंद्र कुमार, जितेंद्र पाल सिंह, उदयवीर सिंह, चंद्रपाल सिंह, जय सिंह, चंद्रपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अमित कुमार, राजपाल सिंह, पुनीत डवास, ओम प्रकाश, रामपाल, जयप्रकाश को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें