बिजनौर। भगवंत ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन योग शिविर का आयोजन किया गया। आरोग्य भारती के प्रांत अध्यक्ष अजय गर्ग, जिला उपाध्यक्ष अवनीश निगम और शुभम अग्रवाल ने शिक्षकों एवं स्टाफ को आसन एवं प्राणायाम सिखाया। क्रीड़ा भारती के प्रांतीय संरक्षक, भगवंत ग्रुप के चेयरमैन अनिल सिंह, डा गजेंद्र चौहान, निकुल चौधरी, विधि सिंह, डा जेएस भारद्वाज, डा राशि, डा शिप्रा, अभिलाषा राजपूत, हरप्रीत कौर, शीषपाल सिंह, ब्रह्म पाल सिंह, राहुल रस्तोगी, अतीक्षा, नीशु चौधरी, सीमा पाल, मिथुन कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कावेंद्र कुमार ने किया।