नगीना। एसडीएम गजेंद्र कुमार शनिवार की दोपहर तीन बजे अचानक सीएचसी पहुंचे। चिकित्सालय में मौजूद एक मरीज के विषय में विस्तृत जानकारी ली। तत्काल उसका इलाज शुरू करने के निर्देश दिए। इसके बाद लेबर रूम का निरीक्षण किया। मौजूद चिकित्सक से जानकारी प्राप्त की। चिकित्सा प्रभारी सहित अन्य चिकित्सकों को अस्पताल में चिकित्सा सुविधा दुरुस्त रखने तथा सफाई व्यवस्था के साथ साथ मरीजों को दवाइयों का वितरण सही ढंग से करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीएचसी प्रभारी शील कुमार, डॉक्टर कुणाल कुमार मौजूद रहे।