यातायात नियमों का पालन करने का संदेश
बिजनौर। सड़क सुरक्षा सप्ताह के छठे दिन बाइकोत्थान का आयोजन किया गया। पुलिसकर्मियों व परिवहन निगम के कर्मचारियों ने रैली निकालकर नियमों का पालन करने का आह्वान किया।
प्रदर्शनी चौक से बाइक रैली को एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में बाइक सवारों ने हेलमेट पहने थे तथा यातायात के स्लोगन लिखी टीशर्ट पहनी थी और हाथ में स्लोगन लिखीं तख्ती ले रखी थी। रैली अनेक मार्गों से होकर प्रदर्शनी चौक पर ही समाप्त हुई। इसके बाद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सीएमओ डॉ. शरद त्यागी, डॉ. पंकज विश्रोई, डॉ. रजनीश शर्मा, डॉ. समीर भटनागर, खूब सिंह ने परिवहन निगम के चालक व परिचालकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आलोक कुमार के नेतृत्व में निगम की बसों की फिटनेस व रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप की चेकिंग की गई। सड़क हादसों में मरने वालों की आत्मा की शांति के लिए शाम को कैंडिल मार्च निकाला गया। इस दौरान एसडीएम बृजेश कुमार, मजिस्ट्रेट घनश्याम वर्मा, रोहित शर्मा, जगदीश सिंह, भंवर सिंह, निहाल सिंह, सत्यप्रकाश, किशोर कुमार आदि मौजूद रहे।