फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का नहीं मिला लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का नहीं मिला लाभ
विज्ञापन

नजीबाबाद। उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड सीमा में बसे किसान दो राज्यों के बीच फंसे होने से सरकारी योजना का लाभ न मिलने का दंश झेल रहे हैं। दरअसल मूलरूप से उत्तराखंड निवासी होने व कृषि जमीन उत्तर प्रदेश राज्य में होने से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से वंचित हैं। किसानों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

उत्तराखंड कोटद्वार के समीपवर्ती गांव देवराजपुर के किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन नजीबाबाद एसडीएम उमेश कुमार मिश्र को सौंपा है। किसानों को कहना है कि वे मूलरूप से उत्तराखंड के निवासी हैं, लेकिन उनकी कृषि भूमि उत्तर प्रदेश राज्य के अंतर्गत आ रही है। दो राज्यों के बीच प्रशासनिक उलझन की वजह से उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। किसानों श्यामलाल, कुंवर सिंह, जसवंत, रूपचंद, राकेश, राजो देवी, केलो देवी, मन मोहन सिंह दुदपुड़ी के नेतृत्व में एसडीएम से अपनी समस्याओं को रखा। किसानों ने शासन-प्रशासन से समस्या का समाधान निकालने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें