दैनिक योग के लिए प्रेरित किया
बिजनौर। श्री विदुर गुरु गृह इंटर कॉलेज दारानगर विदुरकुटी में योगाचार्य डा. राकेश कुमार के निर्देशन पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ताड़ासन, ग्रीवा संचालन आदि अभ्यास कराया गया। शुक्रवार को गायत्री शक्तिपीठ पर योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के सदस्यों ने गुरु वंदना की। वरिष्ठ सदस्य सुधा राठी ने योगासनों का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि योगासन और प्राणायाम से हर प्रकार की बीमारी का निदान संभव है। इस अवसर पर बिजेंद्र राठी, हरेंद्र सिंह मलिक, हुकम सिंह चौहान, सुदेश सिंह, बीना राठी, ज्ञानवीर सिंह, मंजू आदि मौजूद रहे।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लगाया शिविर
बिजनौर। योगी शिवाखंड संस्था के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सिविल लाइन स्थित एक अस्पताल के सामने शिविर लगाकर शर्बत वितरण किया गया। आयोजकों की ओर से सभी को प्रतिदिन योग के लिए प्रेरित किया। इस दौरान लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर चंद्रपाल सिंह, अर्जुन सिंह, रामपाल सिंह, जगदीश राठी, वीपी सिंह आदि मौजूद रहे।