नगीना में हिंदू इंटर कॉलेज में योग शिक्षक प्रशांत त्यागी ने सामूहिक रूप से योग कराया। एसडीएम गजेंद्र कुमार, तहसीलदार हामिद हुसैन, कॉलेज प्रधानाचार्य यशवीर सिंह, एम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम बहादुर वर्मा, अग्रवाल संगठन के अभिषेक अग्रवाल, क्रीड़ा भारती के योगेंद्र पाल सिंह योग, शरद कुमार सिंह, सचिन कुमार, राजकुमार, सुनील कुमार शर्मा, दयानंद वैदिक कन्या इंटर कॉलेज की छात्राएं, शिक्षिकाएं मौजूद रहे। सरस्वती विद्या मंदिर में योग शिविर में प्रधानाचार्य पूरन सिंह, व्यवस्थापक हेमंत कुमार मौजूद रहे।
बढ़ापुर में श्री शिव मंदिर चुन्नी वाला के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में योग शिक्षक विशाल कुमार और श्री गांधी इंटर कालेज हरगनपुर के प्रधानाचार्य योगेश कुमार ने लोगों को योग कराया। आयोजनकर्ता आरएसएस के शुभांकर गुप्ता, मुकेश आर्य, व कैलाश प्रजापति रहे। संजय कर्णवाल, मिक्की गुप्ता, सुरेंद्र कर्णवाल, जयप्रकाश प्रजापति, दिलेराम पाल, लक्ष्मण प्रजापति, आसाराम सैनी, उमेशचंद यादव व बंटी प्रजापति उपस्थित रहे।
नींदडू़ में गांधी इंटर कालेज मनकुआ में प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं को योग कराया। मां शांति बाई विद्या मंदिर जैतरा के आचार्य प्रकाश सिंह ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान खेम कुमार, राहुल कुमार शर्मा, योगेंद्र पाल सिंह व देवराज सिंह उपस्थित रहे।
हीमपुरदीपा के दयानंद जनता इंटर कॉलेज व सरस्वती शिशु मंदिर उलेढ़ा में योग शिक्षक विनोद कुमार व कुलदीप विद्यार्थी ने लोगों को योग कराया। इस दौरान प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह, बृजेश कुमार, हेमेंद्र सिंह, भानु प्रकाश वर्मा, उदयवीर सिंह, भूपेंद्र सिंह, कमल कुमार आदि मौजूद रहे।
गंजदारानगर में श्री गुरु ग्रह इंटर कॉलेज, विदुर कुटी इंटर कॉलेज दारानगर में योगाचार्य डॉक्टर राकेश कुमार की निर्देशन में प्रधानाचार्य कैलाश चंद, अध्यापक-अध्यापिकाओं, छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणोें ने कई योगासनों का अभ्यास कराया। डॉ राकेश कुमार, अखिलेश कौशिक प्रशांत शर्मा, संजीव कुमार, गुरदीप सिंह, अखिलेश चौधरी, रवि आर्य, अनिल कुमार, बबीता सिंगल, पूनम शर्मा आदि उपस्थित रहे।
बरूकी क्षेत्र के ग्राम इलाइचीपुर खड़कु उर्फ सिकेड़ा में योगाचार्य रमेश चंद्र महेश्वरी ने योगासनों का अभ्यास कराया। रमेश चंद्र माहेश्वरी, संजीव डबास, गजेंद्र सिंह, कल्याण सिंह, धूम सिंह, दीपक मौर्य आदि का सहयोग रहा।