शिविर में प्रशिक्षकों ने कराया योगाभ्यास
नजीबाबाद। शांतिकुंज जोनल कार्यालय गायत्री शक्तिपीठ पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण के तीसरे दिन योग प्रशिक्षकों ने योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षक कमल शर्मा ने योगाभ्यास व प्राणायाम कराते हुए आसनों के लाभ व सावधानियों पर चर्चा की। योग समस्त रोगों को नष्ट करने में सक्षम है। गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डॉ. दीपक कुमार ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर 10 पुरुषों, 5 महिलाओं और 5 युवाओं की योग प्रशिक्षक के रूप में गठन किया है। इस अवसर पर जितेंद्र सिंह, ओमपाल सिंह, विजय सिंह, राजभटनागर, बलवीर सिंह, प्रशांत, निशांत, देवेश, मेघा, सविता, रीता सहित अनेक लोग मौजूद रहे।