जोनल स्तरीय ट्रायल के लिए टीम चयनित
बिजनौर। अंडर-23 के लिए मेरठ में आयोजित होने वाले जोनल स्तरीय क्रिकेट ट्रायल के लिए सात खिलाड़ियों का चयन किया गया। जबकि तीन खिलाड़ी आरक्षित (स्टैंड बाई) के लिए चुने गए। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के जिला कोषाध्यक्ष नागेंद्र कुमार सारस्वत के अनुसार मेरठ में जोनल स्तर पर आयोजित होने वाले ट्रायल के लिए जिले के सात खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी जोनल स्तरीय ट्रायल देने मेरठ जाएंगे। यूपीसीए के निर्देशानुसार इसकी तिथि घोषित क र दी जाएगी। चयनित खिलाड़ियों में अमित कुमार पाल, दुष्यंत शर्मा, दिलशाद, विकास कुमार अंटीवाल, जयप्रकाश सिंह, शिवकांत सेठी, भानू भारद्वाज के नाम शामिल हैं। जबकि तीन खिलाड़ियों को सुरक्षित यानी स्टैंडबाई के लिए रखा गया है। ये योगेंद्र पांडेय, मोहम्मद फिरोज, विशाल चौहान सम्मिलित हैं। चयनकर्ताओं में मानव सचदेवा, संजीव कुमार, साकिब, नागेंद्र कुमार सारस्वत रहे।