सात दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ
अफजलगढ़। गांव आलमपुर गांवड़ी में सात दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। गांव के महावीर सिंह के आवास पर आयोजित कथा का शुभारंभ किया गया। इससे पूर्व गांव में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कथा के प्रथम दिन कथा वाचक जुजेंद्र बाजपेई ने भागवत के नियमों पर जोर दिया। साथ ही कहा कि धूम्रपान नहीं करना चाहिए। उन्होंने विवाह के दौरान दहेज न लेने की अपील की। कथा के दौरान शिवशंकर भगवान व पार्वती माता की झांकी में कलाकारों ने नृत्य कर मन मोह लिया। मुख्य यजमान महावीर सिंह व कमला देवी ने बताया कि कथा सात दिनों तक सुबह व शाम की बेला में सुनाई जाएगी। इस दौरान खुशीराम गौतम, यश कुमार, अंश गौतम, सृष्टि, गौतम, राजपाल सिंह, गर्वेश कुमार, जयपाल सिंह सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।