एडीएम ने सुनीं लोगों की समस्या
चांदपुर। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर एडीएम ने फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। मंगलवार को तहसील में हुए संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 33 शिकायतें दर्ज की गई। जिसमें तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। एडीएम अवधेश कुमार मिश्र ने संबंधित अधिकारियों से समय से शिकायतों का निस्तारण करने को कहा है। समाधान दिवस पर एसडीएम संगीता देवी, पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश श्रीवास्तव, तहसीलदार सुनील कुमार आदि ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। समाधान दिवस पर अनेक विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।