अफजलगढ़। डीएम के निर्देश पर नगर पालिका ने पॉलिथीन पर रोक लगाने के लिए दूसरे दिन भी छापेमारी अभियान चलाया। बृहस्पतिवार को नगर पालिका कर्मियों ने ईओ कौशल कुमार के नेतृत्व में होली चौक, मेन बाजार, सब्जी मंडी, बस स्टैंड से दुकानों व ठेले वालों से अभियान चलाकर पांच किलो पॉलिथीन जब्त कर 12 हजार रुपया जुर्माना वसूला। वहीं ईओ ने बताया कि पॉलिथीन रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बाजार व बस स्टैंड पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए चेतावनी दी। समय के भीतर अतिक्रमणकारी सड़कों पर रखा सामान नहीं हटाते तो पुलिस बल अतिक्रमण ध्वस्त करेगा। टीम में जेई राजवीर सिंह, वीरेंद्र गुप्ता, साबिर, आशीष के अलावा पुलिस कर्मी शामिल रहे।