विद्युत व्यवस्था सुचारु
नजीबाबाद/जलालाबाद। नजीबाबाद क्षेत्र में बुधवार सुबह आए तूफान के बाद प्रभावित विद्युत व्यवस्था बृहस्पतिवार की दोपहर बाद पूरी तरह सुचारु हो गई। एक्सईएन नरेश अरोड़ा, एसडीओ विकास कुमार, राकेश कुमार के नेतृत्व में अधिकांश क्षेत्रों की विद्युत व्यवस्था बुधवार की देर रात तक सुचारु हो गई थी। आदर्शनगर क्षेत्र और मुगलूशाह क्षेत्र में प्रभावित विद्युत व्यवस्था विद्युत निगम ने बृहस्पतिवार की शाम तक सुचारु कर दी।