सम्मेलन की रूपरेखा की तैयार
बिजनौर। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति जनजागृति महासंघ की बैठक में 14 जून को आंबेडकर धर्मशाला कासमपुरगढ़ी में प्रस्तावित युवा एवं व्यस्क सम्मेलन की रूपरेखा तैयार की गई। बृहस्पतिवार को टाउन हाल पार्क में जन जागृति महासंघ कोर कमेटी के प्रभारी तेजपाल सिंह की अध्यक्षता एवं कार्यवाहक जिला महासचिव चंद्रहास सिंह के संचालन में बैठक हुई। जिसमें वक्ताओं ने 14 जून को होने वाले आंबेडकर धर्मशाला कासमपुरगढ़ी अफजलगढ़ में युवा एवं व्यस्क सम्मेलन को सफल बनाने एवं समाज के अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। बैठक में जनजाति महासंघ के जिला अध्यक्ष रामनाथ सिंह, कोर कमेटी के सदस्य जयराम सिंह, महेंद्र सिंह, अमर सिंह, संजीव कुमार, ओम प्रकाश, जयराम सिंह, सुरेश कुमार, चंद्रा, भीम सिंह हल्दिया आदि ने विचार व्यक्त किए।