भाकियू की पंचायत में चिंतन शिविर पर चर्चा
स्योहारा। भारतीय किसान यूनियन की पंचायत में राष्ट्रीय चिंतन शिविर में चलने की तैयारियों का जायजा लिया गया। गांव बुढ़नपुर में त्रिवेंद्र सिंह नंबरदार की बैठक पर हुई पंचायत की अध्यक्षता चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत और संचालन दीपक चौहान ने किया। पंचायत में बताय गया कि राष्ट्रीय चिंतन शिविर हरिद्वार में 16 से 18 जून तक चलेगा। चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत ने कहा कि किसान भाई प्रदूषण को देखते हुए शिविर में खाना खाने के लिए एक गिलास प्लेट चम्मच कटोरी साथ लेकर चलेंगे। शिविर में चलने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली की व्यवस्था की गई है। पंचायत में गजराम सिंह, अनुज बालियान, देवेंद्र सिंह अहलावत, ओमप्रकाश जाटव आदि मौजूद रहे।