फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
लोडर फंसने से लगा जाम
विज्ञापन

नगीना। हाईवे पर फोर लेन निर्माण कार्य हेतु पुल के लिए लोडर में ले जाये जा रहे लंबे गार्डर होने के कारण लोडर सड़क पर फंस गया। इस बीच नहटौर चौराहे व नगीना धामपुर मार्ग पर एक घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा। बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे एक बड़े लोडर से लंबे गार्डर को धामपुर की ओर से लाकर नहटौर चौराहे से नहटौर मार्ग की ओर ले जाया रहा था। काफी कोशिश के बाद भी लोडर चौराहे से नहीं मुड़ सका। लोडर के एक ही जगह मार्ग पर खड़े रहने के कारण नगीना-धामपुर मार्ग व नगीना-नहटौर मार्ग पर एक घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा। सूचना पर एसआई जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची तथा हाईवे के निर्माण करा रहे अधिकारियों पवन वर्मा, अवधेश पांडेय को मौके पर बुलाकर तत्काल मार्ग पर खड़े लोडर को धामपुर मार्ग पर एक ओर खड़ा कराया। करीब एक घंटे तक इस मार्ग पर बड़े वाहन नहीं चल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें