सफाई कर्मचारियों ने दी चेतावनी
चांदपुर। उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी संघ ने ईओ को संबोधित छह सूत्रीय मांग पत्र देकर समस्याओं का समाधान की मांग की गई। संघ द्वारा दिए गए ज्ञापन में आश्रितों को संशोधित पेंशन लाभ दिलाने, सफाई स्थाई कर्मचारियों की अपूर्ण चल रही सेवा पुस्तिकाएं पूर्ण कराने, आउट सोर्सिंग कर्मचारियों के ईएसआई कार्ड उपलब्ध कराने, संघ कार्यालय हेतु व्यवस्था कराने आदि की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा कि सफाई विभाग में सफाई कर्मचारियों के अनेक कार्य लंबित हैं। इससे सफाई कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। संघ ने 17 जून को दस बजे तक मांग पूरी न होने पर 11 बजे से आंदोलनात्मक कदम उठाने की चेतावनी दी है।