कोतवाली देहात। द्वारिकेश शुगर मिल बुंदकी मिल के जीएम (केन) रमेश परशुराम पुरिया ने क्रय केन्द्र जीवनपुर व गनौरा के गन्ना सर्वे कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सर्वेयर टीम में गन्ना सोसायटी के सदस्य अनुपस्थित होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी किसानों से अपने-अपने गन्ने का सर्वे कराने का आह्वान किया। इस अवसर पर अश्वनी कुमार, रघुनाथ सिंह, मुनेश कुमार, बिट्टू कुमार, कामेंद्र सिंह, मनदीप सिंह, विजय सिंह मौजूद रहे।