फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस चालक व बाइक सवार में मारपीट
विज्ञापन

स्योहारा। ओवरटेक को लेकर रोडवेज बस चालक व बाइक सवार युवक में विवाद हो गया। जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
शनिवार की दोपहर मोहल्ला हयातनगर निवासी मंसूर (22) पुत्र कलवा बाइक से धामपुर से स्योहारा अपने घर वापस आ रहा था। स्योहारा में फव्वारा चौक के पास पहुंचने पर उसने अपने आगे चल रही रोडवेज बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया। बस द्वारा साइड न देने पर बाइक सवार युवक ने थाने चौराहे पर पहुंचकर बस को ओवरटेक कर बस को रोककर बस चालक के साथ मारपीट की। आरोप है कि गुस्साए बस ड्राइवर ने बस में रखी लोहे की रॉड से युवक के सिर पर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान मौके पर पहुंचे युवक के परिजन व आसपास के लोगों ने बस चालक के साथ मारपीट कर रोड को जाम लगाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने घायल युवक को एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। यहां से उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें