फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई के लिए नहरों में पानी छुड़वाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नहरों में पानी छुड़वाने की मांग
विज्ञापन

रेहड़। आनंदीपुर गांव किसानों ने फसलों की सिंचाई के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों से नहर में पानी छुड़वाने की मांग की है। ग्रामीण सुनील, पिंटू, सतवीर, भूदेव, धर्मपाल, देवेंद्र, केवल, पप्पू, सुलेमान, अब्दुल्लाह आदि का कहना है कि जटपुरा रजवाहे की नहरों से खेतों की सिंचाई करते है। लेकिन सिंचाई विभाग द्वारा नहरों में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। नहरों की सिल्ट की सफाई नहीं हुई है। जिससे पानी टेल तक नहीं पहुंच पाता है। आरोप है कि नहर में पानी छुड़वाने की मांग को लेकर अधिकारियों से मिल चुके है। लेकिन समस्या के समाधान नहीं हो रहा है। चेताया कि यदि जल्द ही पानी नहीं छोड़ा गया तो आंदोलन होगा। किसानों का कहना है कि उनकी खेतों में लहलहाती फसलें सूखने के कगार पर है। उधर, जेई विपिन कुमार का कहना है कि हेड से पर्याप्त पानी छोड़ा जा रहा है। किसानों से धैर्य बनाने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें