सजाए गए आदर्श मतदान बूथ और मतदान केंद्र
नजीबाबाद। प्रशासन द्वारा आदर्श घोषित 33 मतदान बूथ के केंद्रों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। एमडीकेवी मतदान केंद्र के एक बूथ को सखी बूथ के रूप में विकसित किया गया है। नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र के 33 बूथों को आदर्श बूथ घोषित किया गया है। जमा जैन कन्य महाविद्यालय, साहू जैन कॉलेज, एमडीएस इंटर कॉलेज, एमडीकेवी, आरएन केला इंटर कॉलेज, कासमिया इंटर कॉलेज के आदर्श मतदान बूथों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। कुछ मतदान केंद्रों के बहार भी सज्जा की गई है। एमडीकेवी इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 209 को सखी बूथ बनाया गया है। इस बूथ पर सभी मतदान कर्मी, सुरक्षा कर्मी तथा अन्य स्टाफ सभी महिलाएं तैनात रहेंगी।