रेलवे लाइन से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद
नगीना। क्षेत्र के ग्राम अब्दुल अजीजपुर उर्फ डेलपुरा के रेलवे फाटक के पास रेलवे लाइन के बीच एक अज्ञात व्यक्ति का ट्रेन से कटा शव पड़ा होने की सूचना लाइनमैन इसरार अहमद ने जीआरपी चौकी प्रभारी नगीना बॉबी कुमार को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और कटे शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शनाख्त नहीं हो सकी। जीआरपी ने शव को पीएम के लिए बिजनौर भेज दिया। मृतक खाकी रंग की पैंट पहने था। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उम्र देखने में करीब 45 साल लग रही है।