फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसेवा एक्सप्रेस का संचालन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जनसेवा एक्सप्रेस का संचालन शुरू
विज्ञापन

नजीबाबाद। सहरसा से अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस का चार माह बाद संचालन बुधवार को शुरू हो गया। रेलवे द्वारा जनसेवा एक्सप्रेस का नंबर परिवर्तित करके संचालन शुरू करने से यात्रियों को राहत मिली है। उधर नजीबाबाद से गुजरने वाली कई ट्रेनों का 16 अप्रैल से 24 अप्रैल तक संचालन रद् होने से यात्री हलकान हैं।
विज्ञापन

रेलवे ने दिसंबर 2018 के दूसरे पखवाड़े में बंद की कई जनसेवा एक्सप्रेस नए नंबर के साथ बुधवार से संचालित कर दी है। सहरसा से अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस 15209 अप को नया नंबर 14617 अप और 15210 डाउन को नया नंबर 14618 डाउन दिया गया है। जनसेवा एक्सप्रेस के सभी कोच साधारण श्रेणी के है। चार माह बाद जनसेवा एक्सप्रेस नए नंबर के साथ संचालित होने से यात्रियों को राहत मिली है। उधर, रेल ट्रेक पर तकनीकी काम के चलते 16 अप्रैल से 24 अप्रैल तक कई एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन रद् होने और रूट डायवर्ट होने से यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावित ट्रेनों में इलाहाबाद एक्सप्रेस, पंजाब मेल, डुब्लीकेट पंजाब मेल, जनता एक्सप्रेस शामिल हैं। क्षेत्र के कारोबारियों और दैनिक यात्रियों ने रेल प्रशासन से सहारनपुर से लखनऊ के बीच करीब डेढ़ वर्ष से बंद पैसेंजर ट्रेन का संचालन जन हित में तत्काल शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें