बिजनौर। नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरे देश की यात्रा पर निकली राजलक्ष्मी व उनकी टीम का जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया गया। नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। पीडब्ल्यूडी के डाक बंगले पर राजलक्ष्मी व उनकी टीम का स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों को पूरा देश देख रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवादियों को घर में घुसकर मारने का संकल्प लिया है। आज भारत नई आर्थिक महाशक्ति बनकर विश्व पटल चमक रहा है। इसके बाद राजलक्ष्मी अपनी टीम के साथ दिल्ली रवाना हुईं। इस दौरान युवा क्षेत्रीय महामंत्री विवेकराज सोनी, युवा जिलाध्यक्ष रवि चौधरी, आशीष अग्रवाल, पूनम गोयल, हरजिंदर कौर, मंदीप चौधरी, संजीव गुप्ता, राजवीर आदि मौजूद रहे।