फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकियू की महापंचायत को रालोद ने दिया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
महापंचायत को रालोद ने दिया समर्थन
विज्ञापन

बिजनौर। रालोद ने राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के 12 फरवरी को होनी वाली महापंचायत को समर्थन देने की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष राममेहर सिंह ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने की बात कहने वाली भाजपा सरकार भुगतान मांग रहे किसानों पर लाठी बरसा रही है। सरकार किसानों के मुद्दे पर फेल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि चौधरी अजित सिंह ने उन्हें किसानों से मिलने भेजा है। सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल ब्रह्मपाल सिंह तोमर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों को बजट में कुछ नहीं दिया है। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवीण सिंह देशवाल ने कहा कि प्रशासन ने अस्पतालों में घायल किसानों का मेडिकल तक नहीं होने दिया है। राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद मुंशीराम पाल ने कहा कि किसानों के हित के लिए आरपार की लड़ाई की जाएगी। आजाद किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह, रालोद जिलाध्यक्ष राहुल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रजवीर सिंह, पूनम चौधरी, मास्टर इंद्र मणि, मुनिदेव शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें