फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकियू की महापंचायत को 18 संगठनों का मिला साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
महापंचायत को मिला 18 संगठनों का समर्थन
विज्ञापन

बिजनौर। आजाद किसान यूनियन की महापंचायत को 18 किसान संगठनों ने समर्थन दिया है। रशीदपुर गढ़ी में होने वाली महापंचायत में राजनैतिक दलों के अध्यक्ष और कार्यकर्ता शामिल होंगे। महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पब्लिक को लाने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। किसानों से बताया गया कि संगठन उनके हित के लिए लड़ाई लड़ रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय जाट संरक्षक समिति, भाकियू भानू, भाकियू अंबावत, भाकियू तोमर, आम किसान संगठन, भारतीय किसान मजदूर मंच, किसान अधिकार आंदोलन, भारतीय किसान संगठन, भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन, समग्र विकास परिषद, उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन, पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा, अधिवक्ता एसोसिएशन, शिक्षक व प्रधान संघ, किसान संघ, भूमि बचाओ संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्षों ने महापंचायत को समर्थन दिया है। इन सभी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी रशीदपुर गढ़ी में होने वाली महापंचायत में शामिल होंगे। राजेंद्र सिंह ने बताया कि महापंचायत का मंच पूरी तरह अराजनैतिक होगा। मंच से केवल किसानों के हित की ही बात की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें