वैज्ञानिक विधि से खेती का आह्वान
कोतवाली देहात। विकासखंड कोतवाली में कृषि मेले का आयोजन किया गया। कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों से वैज्ञानिक विधि से खेती करने का आह्वान किया। आत्मा योजना उपनिदेशक योगेंद्र पाल सिंह योगी ने किसानों से वैज्ञानिक विधि से कृषि उत्पादन करने का आह्वान किया। भूमि संरक्षण अधिकारी धीरज सिंह ने किसानों से समय समय पर मिट्टी की जांच कराकर खेती करने का आह्वान किया। कार्यवाहक ब्लॉक प्रमुख राखी अग्रवाल ने किसानों को कृषि वैज्ञानिकों द्वारा बताई गई विधि से अधिक आय अर्जित करने का आह्वान किया। कृषि मेले में सहकारी समिति कोतवाली व जैविक खाद समेत तीन स्टॉल लगाए गए। कार्यवाहक ब्लॉक प्रमुख राखी अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित कृषि मेले को भाजपा नेता पंकज अग्रवाल, वरिष्ठ सहायक कृषि देवेंद्र चौहान, एडीओ शेर सिंह, सहायक कृषि संरक्षण अधिकारी प्रवीण सिंह, बीडीओ रोहिताश सिंह आदि ने संबोधित किया।