भाषण प्रतियोगिता में अलका रही अव्वल
बिजनौर। कृष्णा कॉलेज में विधिक साक्षरता शिविर में भीड़ हिंसा एवं वैकल्पिक वाद निस्तारण के लाभ एवं उपयोगिता विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। भाषण प्रतियोगिता में अलका रानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बुधवार को कृष्णा कॉलेज में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में छात्र छात्राओं को जिला जज अल्ला रक्खे खां ने कानून की जानकारी दी। भाषण प्रतियोगिता में छात्रा अलका रानी प्रथम, अलनिशा सैफी द्वितीय व साहिबे नूर अंसारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. परवेज ने छात्रों से पढ़ाई के साथ अन्य सामाजिक गतिविधियों में भी सहयोग करने को कहा। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राकेश कुमार, कॉलेज निदेशक पवन कुमार, उप निदेशक संजीव कुमार, डॉ. एमएस अंसारी, डॉ. शोभित रस्तौगी, डॉ. शालिनी सिंह, विशाल विक्रम सिंह, पूजा ठाकुर आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. एमए खान ने किया।