साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन का ट्रायल 20 को
नजीबाबाद। हरिद्वार से जबलपुर मध्यप्रदेश के लिए साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन का ट्रायल 20 दिसंबर को किया जाएगा। इस ट्रेन का नजीबाबाद में स्टॉपेज मिलने से क्षेत्र के नागरिकों को लखनऊ-कानपुर दिशा में सफर करने के लिए बड़ी राहत मिलेगी।
रेलवे ने हरिद्वार से जबलपुर मध्यप्रदेश के बीच सुपरफास्ट ट्रेन 01292 डाउन और 01293 अप शुरू करने का निर्णय लिया है। बृहस्पतिवार को हरिद्वार से शाम 4:05 बजे रवाना होने वाली ट्रेन शाम 5:25 बजे नजीबाबाद पहुंचेगी। शुक्रवार को प्रात: 11:30 बजे ट्रेन जबलपुर पहुंचेगी। जबलपुर से बुधवार को शाम 6:55 बजे रवाना होने वाली सुपरफास्ट ट्रेन बृहस्पतिवार को दिन में 11:45 बजे नजीबाबाद पहुंचेगी। सुपरफास्ट ट्रेन का हरिद्वार पहुंचने का समय दिन में 1:55 बजे है। रेलवे ने 27 दिसंबर को भी ट्रेन का ट्रायल रखा है। सुपरफास्ट ट्रेन के स्टॉपेज लक्सर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, भरवा सुमेरपुर, बांदा, चित्रकुट धाम, सतना, कटनी और जबलपुर रखे गए हैं। ट्रायल सफल रहा था तो नजीबाबाद क्षेत्रवासियों को तोहफे के रूप में साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन मिलेगी।