फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग के खिलाफ भाकियू का चौकी पर तीसरे दिन भी धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग के खिलाफ भाकियू का धरना जारी
विज्ञापन

रेहड़। केहरीपुर वन चौकी पर भाकियू कार्यकर्ताओं का बुधवार को वन विभाग की चौकी पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि वन विभाग के अधिकारी किसानों की समस्याओं का निदान नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

किसान बुधवार को वन चौकी पर एकत्रित हुए। भाकियू के ब्लॉक उपाध्यक्ष राणा सिंह ने वन विभाग के अधिकारियों पर दायित्वों का सही प्रकार से निर्वहन न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वन विभाग की ओर से गश्त ठीक प्रकार से नहीं होती है। जिस कारण वन्य जीवों की मौत हो रही हैं। 28 अगस्त को मीरापुर मलौनी मार्ग पर मिले हाथी के शव के मामले में वन विभाग के अधिकारियों ने घटना स्थल का दौरा किया था। संक्रमण को हाथी की मौत का कारण माना था। पर फिर भी वन विभाग किसानों का उत्पीड़न कर रहा है। हाथी की मौत के मामले में गरीबों को फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। किसानों ने डीएम से धान खरीद केंद्रों को सही प्रकार से चलाने की मांग की। आरोप लगाया कि क्षेत्र के धान क्रय केंद्र सही प्रकार से नहीं चल रहे है। केंद्रों पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के पहुंचने का भी कोई समय नहीं है। धरने में मलकीत सिंह, दर्शन सिंह फौजी, मुख्तियार सिंह, मक्खन, विक्रम, भजन, शमशाद, इस्लाम, यूसुफ आदि रहे। अध्यक्षता रमेश सैनी और संचालन राजेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें