महंगाई ने तोड़ी आम जनता की कमर : हीरा लाल
नजीबाबाद। केंद्र और प्रदेश की सरकार की नीतियों से बड़े घरानों को फायदा पहुंच रहा है। आम आदमी की बढ़ती महंगाई ने कमर तोड़ी है। किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम न मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। सीपीआईएम के राज्य सचिव हीरा लाल यादव ने यह बात कही।
कासमिया इंटर कॉलेज में का.रामपाल सिंह की अध्यक्षता में माकपा की कार्यकर्ताओं का जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। माकपा के राज्य सचिव हीरा लाल यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारों की जन विरोधी नीतियों से आम आदमी हताश और परेशान है। भ्रष्टाचार, बेराजगारी और महंगाई चरम पर है। वन माफिया, खनन माफिया और बिगड़ती कानून व्यवस्था से जनता की बुरा हाल है। कार्यकर्ताओं से मिशन 2019 को साधने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर माकपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, भाजपा की जन विरोधी नीतियों की आमजन से चर्चा करने तथा संगठन को मजबूत करने की सलाह दी।
का. खुर्शीद शेख के संचालन में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में का.डीपी सिंह, का.बलवंत सिंह, का.ब्रजवीर सिंह, का. इसरार, का. बिजेंद्र सिंह, का.तुलाराम, का.राजेंद्र, का. हरवीर सिंह, का.हरपाल, का.अमर सिंह, का.लतीफ अब्बास, का.शाहिद ने विचार रखे। इस असवर पर अनेक माकपा कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया।