फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे पलटा टाटा मैजिक, पांच बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
टाटा मैजिक पलटा, पांच बच्चे घायल
विज्ञापन

मंडावर। बच्चों को स्कूल लेकर जा रहा टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। मैजिक सवार बच्चों में चीख पुकार मच गई। उन्हें उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। प्रकाश पब्लिक स्कूल के बच्चों को इदरीस अपने टाटा मैजिक से स्कूल छोड़ने जा रहा था। मैजिक में पांच बच्चे सवार थे। गांव गीदड़पुरा के पास टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे से बच्चे बुरी तरह डर गए और उनमें चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में अर्सलान, अदनान, अदीबा, नवेद निवासी राजारामपुर, विजय निवासी डेबलगढ़ घायल हो गए। घायलों को निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें