फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल संघ के एमडी और जीएम ने लिया सर्वश्रेष्ठ दक्षता पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद चीनी मिल को मिला सर्वश्रेष्ठ दक्षता पुरस्कार
विज्ञापन

नजीबाबाद। चीनी मिल नजीबाबाद को दिल्ली में आयोजित समारोह में सहकारी चीनी मिलों का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार प्रदान किया गया। चीनी मिल अब तक कई क्षेत्रों में करीब डेढ़ दर्जन राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार प्रदान कर चुकी है।
शक्कर कारखाना संघ नई दिल्ली ने किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद को हाल ही में सर्वश्रेष्ठ सहकारी चीनी मिल का राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार देने की घोषणा की थी। सोमवार को दिल्ली में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व कृषि मंत्री शरद पंवार, राज्यमंत्री सीआर चौधरी, गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा ने संयुक्त रूप से पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के एनसीयूआई ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में चीनी मिल संघ के एमडी वीके दुबे, प्रधान प्रबंधक दानवीर सिंह, चीनी मिल प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह एवं संचालक मंडल ने सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार प्राप्त किया। डीएम अटल राय के निर्देशन में पुरस्कार लेने दिल्ली गए संचालक मंडल में लोकेंद्र सिंह, सचिन कुमार, जितेंद्र कुमार, हेमेंद्र कुमार, राजीव अग्रवाल, रफत अली, लोकेंद्र सिंह, पीतांबर सिंह, सुनील कुमार, बलराज त्यागी, हरेंद्र सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें