बिजनौर। कृष्णा कॉलेज के डीएलएड विद्यार्थियों ने प्राथमिक स्तर की सरकारी नौकरियों में दबदबा कायम किया है। संस्थापक निदेशक राजीव कुमार ने बताया कि कॉलेज में संचालित बीटीसी कार्यक्रम में 2010 से 2014 तक प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने प्राथमिक स्तर पर सबसे अधिक संख्या में नियुक्ति लेकर पूरे जिले में कॉलेज का नाम रोशन किया है। वर्ष 2010 से 2014 तक करीब 99 प्रतिशत विद्यार्थियों को प्राथमिक स्तर पर सरकारी अध्यापक बनने का नियुक्ति पत्र मिल चुका है। हाल ही में प्राथमिक स्तर पर जो 68 हजार 500 पदों पर नियुक्ति हुई है उनमें कॉलेज से शिक्षा लेने वाले पीयूष, सात्विक, विवेक, चारू, पूर्णिमा, मोनू, आयुषी, हिमानी अग्रवाल, सुरभि, आलोक, ललित, अनुजा सिंह, शिवांशी, अर्चना, सूर्या आदि शामिल हैं। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता, अध्यापकों के साथ साथ कॉलेज में संचालित विद्यार्थी सहायता एवं निर्देशन प्रकोष्ठ को दिया है। कॉलेज प्रबंधक मनोज कुमार, प्रबंध निदेशक पवन कुमार, प्राचार्या सीमा शर्मा ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बीटीसी विभागाध्यक्ष दीपशिखा अग्रवाल ने कहा कि मेहनत से ही सफलता मिलती है। इस दौरान प्रवक्ता एमएस अंसारी, सुनील कुमार, ज्योति गुप्ता, लक्ष्मी देवी, आधार अग्रवाल, रामगोपाल यादव, मनीषा सिंह आदि मौजूद रहे।