फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल का निरीक्षण , अमान्य कक्षा में पढते मिले बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। तहसील समाधान दिवस में पंजीकृत शिकायत के आधार पर खंड शिक्षाधिकारी देशराज वत्स ने संकुल प्रभारियों डॉ. अभय विश्नोई, आदर्श वर्मा, राजेश कुमार, हिमांशु राजपूत के साथ क्षेत्र के गांव खुर्रमपुर डल्लू उर्फ धर्मशा नंगली में सौखंदा इंग्लिश मीडियम स्कूल का निरीक्षण किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया स्कूल की मान्यता कक्षा आठ तक है लेकिन अमान्य रूप से कक्षा 9 में 15 बच्चे शिक्षा गृहण करते पाए गए। बच्चों ने यह भी बताया कि ड्रेस व किताबें उन्हें स्कूल से ही पैसे लेकर दी गई हैं। इस पर कई बार स्कूल के प्रबंधक और प्रधानाचार्य को बुलाने की कोशिश की गई, लेकिन वे नहीं पहुंचे। खंड शिक्षाधिकारी ने बताया कि जांच की रिपोर्ट बेसिक शिक्षाधिकारी को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें