फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर। चांदपुर क्षेत्र के गांव चेहला निवासी बिजेंद्र सिंह (22) शुक्रवार की सुबह घर में टूटा पड़ा बिजली का तार जोड़ रहा था। अचानक बिजली आ जाने से वह करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गया। उसे बचाने के प्रयास में उसका बड़ा भाई बाबू सिंह भी करंट की चपेट में आकर झुलस गया। परिजन दोनों को नूरपुर पीएचसी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने बिजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। बाबू सिंह को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। ग्रामीणों के अनुसार बिजेंद्र के परिवार की आर्थिक हालत बेहद कमजोर है तथा वह मजदूरी कर परिवार की गुजर करता था। बिजेंद्र की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों ने बिना कोई कार्रवाई किए उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें